• Fri. Aug 14th, 2026

एनएसएस इकाई का विशेष शिविर ग्राम खेड़ी खामरिया में रैली निकालकर किया

BySurendra Jain

Feb 16, 2019

खबर पक्की-शासकीय महाविद्यालय आलोट की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर ग्राम खेड़ी खामरिया में रैली निकालकर किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला वर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित कर बताया कि इस इकाई से जुडऩे पर स्वयं के विकास का आत्म शुद्धि होती है। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर मंजू लता चौधरी द्वारा 7 दिनों में होने वाली योजना के बारे में जानकारी दी। जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता पर ग्रामवासियों को विशेष ध्यान दिलाया। एनएसएस कैंप में लगभग 60 बचे इस शिविर का लाभ ले रहे हैं। सभी बच्चों का बच्चों का समस्त खर्चा विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर आलोट से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खमरिया के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!