रतलाम /कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को आज रतलाम प्रेस क्लब द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार शरद जोशी, डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित, रमेश टांक, आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, सुरेन्द्र जैन, राजेश जैन, राजेश पुरोहित, दिनेश दवे, मुकेश पुरी गोस्वामी, सौरभ पाठक, सौरभ कोठारी, राजेश मूणत, अदिति मिश्रा, संतोष धबाई, इफ्तिखार खान, मुबारिक शैरानी, गोविन्द उपाध्याय, इंगित गुप्ता, अरूण त्रिपाठी, भुवनेश पंडित, हेरी एलेक्जेण्डर, राजेन्द्र केलवा, धरम वर्मा, गोरधन चौहान, किशोर जोशी, नरेन्द्र जोशी, शुभ दशोत्तर, देवेन्द्र लिम्बोदिया, सिकन्दर पटेल, रितेश गुप्ता, दीपक चौरड़िया, नीरज बरमेचा, फरीद खान, विवेक चौधरी तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी शकील एहमद खान आदि उपस्थित थे। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पत्रकारों, कैमरामेन, प्रेस फोटोग्राफरों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अमर जवान चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनिट का मौन धारण किया गया। राष्ट्रगान हुआ।
