• Fri. Aug 14th, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

BySurendra Jain

Feb 18, 2019

खबर पक्की : आलोट शासकीय महाविद्यालय के एन एस एस इकाई विशेष शिविर गांव खेड़ी में दिनांक 18 सोमवार को संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव खेड़ी के शासकीय विद्यालय के प्रधान आचार्य श्री रफीक मोहम्मद मंसूरी ने की कार्यक्रम के आरंभ में कुमारी पूजा देवड़ा एवं कुंवारी अंजली राजपूत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अनुराधा माली ने 7 दिनों में होने वाली परियोजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य सी मंसूरी एन एस एस सव्यम सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इन्हें के द्वारा संपन्न किए गए कार्य हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्तोत्र और बताया कि यह सेवक ऊर्जावान होते हैं उन्होंने केवल दिशा देने की आवश्यकता होती है जो समाज को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं कार्यक्रम की प्रभारी डॉ मंजू लता चौधरी नेएन एस एस के महत्व को बताते हुए कहा कि यह शिविर श्रमिकों और समाज से जुड़े तथा व्यक्तिगत विकास की ओर अग्रसर करने में सहायता होता है और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है सात दिवसीय परियोजना के उन्नति रैली निकालकर विद्यालय प्रांगण की सफाई व्यवस्था समाधान किया गया इसके पश्चात स्वयम सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम का संचालन फरजाना मेव ने किया तथा आभार कविता मम्मट ने माना

You missed

error: Content is protected !!