• Tue. Aug 11th, 2026

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बुंदेला का निधन

BySurendra Jain

Feb 13, 2019

धार। मध्य प्रदेश के सहकारिता नेता और धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का बुधवार को सुबह निधन हो गया। उनकी स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। इस दौरान इलाज के लिए उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद कल ही उन्हें वापस धार लाया गया था। पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला के निधन की खबर लगते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सभी उनके बुंदेला सहकारिता के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी उन्होंने दायित्व निभाया था। धार नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। बुंदेला का कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण प्रभाव था, कांग्रेस में बुंदेला गुट का अपना अलग ही अस्तित्व था।

error: Content is protected !!