• Tue. Aug 11th, 2026

देवास में बस ने महिला को कुचला, आक्रोशित लोगों ने उसे फोड़ दिया

BySurendra Jain

Feb 13, 2019

देवास। एबी रोड पर ताराणी कॉलोनी चौराहे पर इंदौर की ओर से आ रही चौहान ट्रेवल्स की बस ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने यात्री बस के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद टीआई कोतवाली भी मौके पहुंचे। इसके बाद यहां आक्रोशित लोग पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करते रहे। हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम प्रिया वर्मा(24) निवासी भगत सिंह मार्ग।

error: Content is protected !!