• Tue. Aug 11th, 2026

बंदूक की नोंक पर ऐसे बच्चों को किडनैप कर ले गए बदमाश

BySurendra Jain

Feb 12, 2019

सतना। चित्रकूट के सद्गुरु ट्रस्ट स्कूल की बस को रोककर बंदूक की नोंक पर दो बच्चों के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तेल व्यापारी ब्रजेश रावत के हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। दोनों मासूमों के नाम शिवम और देवांग हैं, इनकी उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। सचूना मिलने के बाद सतना एसपी संतोष सिंह गौर टीम लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों के पास देशी कट्टा था। बस को रोकने के बाद वे उसमें चढ़े और सभी चालक व कंडेक्टर को बंदूक दिखाकर धमकाया और फिर दोनों बच्चों को बस से नीचे उताकर ले गए। नयागांव थाना इलाके की पुलिस बच्चों के पिता से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!