• Tue. Aug 11th, 2026

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 5 दिन में मिली सजा, अब जिंदगी भर रहेगा जेल में

BySurendra Jain

Feb 12, 2019

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में पोक्सो कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के गुनहगार को 5 दिन के भीतर जिंदगी भर जेल में रहने की सजा सुनाई है।

आरोपी करण पर जिले के खाटूश्यामजी इलाके में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप था। खास बात यह है कि कोर्ट ने महज 5 दिन की सुनवाई में ही आरोपी को सजा सुना दी। यह प्रदेश में पोक्सो एक्ट के तहत सबसे तेज फैसला है। न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार कौशिक ने यह फैसला सुनाया।

खाटूश्यामजी में 30 जनवरी की रात को 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी करण उर्फ कालू उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ 5 दिन में चालान पेश कर दिया था।

र्ट ने मामले में सुनवाई के बाद सोमवार को आरोपी कालिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि आजीवन कारावास उसकी मृत्यु तक माना जाएगा यानी कि उसे बचा हुआ जीवन जेल में ही बिताना होगा। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 5 दिन में ही चालान पेश कर दिया था।

5 फरवरी को चालान पेश करने के बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। सोमवार तक कुल 5 ही दिन कोर्ट में सुनवाई हो पाई और 5 दिन में ही फैसला हो गयाय़ बीच में 2 दिन शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।

error: Content is protected !!