कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण की कर्मस्थली से स्वच्छता का अभिनव संदेश व मंत्र दिया। उन्हाेंने देश को ज्ञान और कर्म की धरती से देश काे स्वच्छता का नया संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और शौचालय की बात करने पर मुझे अपमानित किया और मजाक उड़ाया गया। देश को गंदगी आैर भ्रष्टाचार की सफाई का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जो भ्रष्ट है उसे ही मोदी से कष्ट है। इसके साथ ही बिना नाम लिये गांधी परिवार का निशाना बनाया। उन्होंंने कहा कि कोई भी देश इतिहास से सबक व सीख लेकर आगे बढ़ता है। कुछ लोगाें को लगा कि देश का इतिहास 1947 के बाद शुरू हाेता है और इसमें बस एक परिवार के इर्दगिर्द लिख दिया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कचरा से कंचन बनाना है।
यहां आयोजित स्वच्छ शक्ति- 2019 में स्वच्छता का मंत्र देते हुए विरोधियों पर हमले किए। उन्होंने कहा, आपने मुझे देश का चौकीदार बनाया, लेकिन कुछ लोग मेरे ऊपर अपने स्वार्थ के लिए सवाल उठा रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनको मोदी से डर है। उन्होंने कहा, जो लोग भ्रष्ट हैं उन्हें की मोदी से कष्ट है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा, साढ़े चार साल पहले आपने पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। ईमानदारी की व्यवस्था लाने के लिए आपने वोट दिया। हमने उसी विश्वास पर चलते हुए बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों को व्यवस्था से दूर किया। ईमानदार लोगों को चौकीदार पर पूरा विश्वास है, लेकिन जो भ्रष्ट है उसे मोदी से कष्ट है। मोदी को गाली देने, जांच एजेंसियों को धमकाने और न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने में कुछ दागदार लोग जुटे हैं। हम इससे डरते नहीं और इनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान तेज होगा।
मोदी ने कहा, जब प्रधानमंत्री बना तो मैंने देखा कि शौचालय के कारण महिलाओं और लड़कियाें को किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं। खुले में शाैच के कारण महिलाओं को श्ार्मिंदगी का सामना करना पड़ा। मैंने इसके बाद टायलेट के निर्माण का अभियान शुरू किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के पीछे मंशा बेटियों को सम्मान की। 30 करोड़ महिलाओं को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था। इस पीड़ा को मैं बचपन से देखता आया। इसीलिए लालकिले से बेटियों के सम्मान का संकल्प लिया। विरोधियों ने मेरा मजाक उड़ाया कि लाल किले से शौचालय की बात करता है पीएम। मुझ पर अपमानजक टिप्पणियां कीं। सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों के तंज मुझे कभी नहीं चुभे। पूरे देश में इज्जतघर के लिए मैं जी जान से जुटा हूं।
