रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की भाजपा नित सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अनूठा तरीका निकाला है। 21 जून बुधवार की सुबह सभी जिलों में कांग्रेस कमेटियों के सदस्य योग के लिए एकत्रित होंगे लेकिन सिर्फ शव आसन ही करेंगे।
रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा के अनुसार अभा कांग्रेस कमेटी की ओर से इस तरह के विरोध प्रदर्शन के निर्देश मिले है। रतलाम शहर में सुबह 9 बजे ननि के सामने गांधी उद्यान पर यह विरोध प्रदर्शन होगा। रतलाम सहित म.प्र. के सभी जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण अलग-अलग जगहों पर एकत्रित होंगे और शव आसन कर विरोध दर्ज कराएंगे। यह विरोध भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकारों द्वारा किसानों के प्रति अपनाई जा रही दमनकारी नीतियों के खिलाफ होगा, हम लोगों तक यह मैसेज पहुचाएंगे कि भाजपा की सरकारे केवल और केवल किसान, व्यापारी और आम लोगों का शोषण करने में जुटी है, इनके पास कोई सकारात्मक या रचनात्मक काम दिखाने को भी नहीं है।
