• Fri. Jul 31st, 2026

आलोट के पास बैंककर्मी के सिर पर पत्थर मारकर बदमाशों ने लूटे 85 हजार

BySurendra Jain

Jun 20, 2017

रतलाम। आलोट के पास एक गांव में तीन बदमाशों ने जावरा की निजी बैंक के कर्मचारी के साथ मारपीट कर 85 हजार रूपए लूट लिए है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना के तत्काल बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की लेकिन लूटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के सातलखेड़ा में रहने वाला युवक पप्पू पिता भगवानसिंह जावरा की स्पंदन बैंक में रिकवरी कर्मचारी है। वह बैंक की रिकवरी कर दूधिया गांव से नारायणी गांव की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे रोका, इनमें से एक ने पप्पू के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। पप्पू संभल पाता इससे पहले ही तीनों बदमाश उसकी मोटरसाइकिल पर टंगा रूपयो से भरा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 85 हजार 243 रूपए रखे हुए थे। पप्पू ने ग्रामीणों की मदद से आलोट थाने पर वारदात की सूचना दी।

error: Content is protected !!