रतलाम। जिले के आलोट में स्थित अरिंहत पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी पर आरोप है कि उसने पेट्रोल व डीजल जो बेचा उसकी राशि अपने पास रख ली और पेट्रोल मालिक के साथ धोखाधड़ी की।
जानकारी के अनुसार चंद्रप्रकाश पिता बाबुलाल ओस्तवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की पेट्रोल पंप पर कार्यरत शंभू पिता भेरूलाल ग्राम रिचा और कन्हैयालाल पिता नागुलाल माली निवासी आलोट ने डीजल व पेट्रोल बेचा था उसकी राशि 15 लाख 58 हजार 949 रुपए की धोखाधड़ी की। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया।
