• Wed. Jul 29th, 2026

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जावरा, पिपलोदा में डाटा एंट्री कार्य का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jan 30, 2019

रतलाम। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के आवेदनों की डाटा एंट्री का कार्य जिले में जोरों से चल रहा है। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आज जावरा तथा पिपलोदा में पहुंचकर डाटा एंट्री कार्य का निरीक्षण किया। जावरा में 18755 आवेदनों की डाटा एंट्री सिस्टम में पोर्टल पर की जा चुकी है। इस विकासखंड में आवेदन से शेष रहे किसानों के घरों पर पहुंचकर फार्म भरवाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद को दिए गए। इसी तरह पिपलोदा में करीब 13000 आवेदनों की डाटा एंट्री पोर्टल पर की जा चुकी है। पिपलोदा में डाटा एंट्री के 15 आपरेटर कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के अवसर पर जावरा में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती विष्णुकांता गुप्ता तथा पिपलोदा में सीईओ जनपद पंचायत सुश्री अल्फिया खान उपस्थित थी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पिपलोदा में निर्मित किए जा रहे जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया।

error: Content is protected !!