• Sun. Nov 1st, 2026

रचना भारतीय,दिलीप बरैया, ओमप्रकाश भारतीय,सन्देश जैन निकले कुंदन कुटीर यौन शोषण के गुनहगार।

BySurendra Jain

Jan 31, 2019

खबर पक्की : जावरा में कुंदन कुटीर बालिका आश्रय गृह से भागी बालिकाओ के मामले में आश्रय गृह की पूर्व संचालिका रचना भारतीय, दिलीप बरैया जो की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सक्रिय कार्यकर्ता है और ओमप्रकाश भारतीय के साथ सचिव सन्देश जैन आरोपी पाये गये है।बताया जाता है की नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण होता था इस कारण एक लड़की वर्तमान में गर्भवती पाई गई है आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ 376 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा कर 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सन्देश जैन की गिरफ्तारी बाकी है। बताया जाता है की रचना भारतीय शराब पीकर बच्चियों के साथ मारपीट कर गलत काम करवाती थी। ज्ञातव्य है कि कुंदन कुटीर रचना भारतीय के ससुर कुंदनमल भारतीय के नाम पर ही इन्होंने खोला था और हर साल 16 लाख रूपये इनको शासन से मिलते थे। कलेक्टर रुचिका चौहान की ततपरता से इस पुरे मामले का खुलासा हुवा।

You missed

error: Content is protected !!