रतलाम। रॉयल ग्र्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स की बीएससी कम्प्यूटर साईंस की छात्रा श्रुति शर्मा को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति डॉ. एस.एस. पांडेय ने विक्रम प्रतिभा के रुप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया।
यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित हुआ। रॉयल कालेज की छात्रा श्रुति शर्मा को खेल क्षेत्र में हेमर थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर विश्वविद्यालय द्वारा यह सम्मान दिया गया।
खेल क्षेत्र में सम्मानित होने पर छात्रा को महाविद्यालय के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर एवं प्राचार्य ने शुभकामनाएं दी।
रॉयल की श्रुति शर्मा विक्रम प्रतिभा से सम्मानित
