• Thu. Sep 10th, 2026

जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

BySurendra Jain

Jan 29, 2019

मंदसौर। मंदसौर-संजीत रोड पर ग्राम मुंदड़ी से कोलवा रोड स्थित शिवना नदी पर बने पुल से कार सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे कार से छह युवक नाहरगढ़ की तरफ जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। एसपी तुषारकांत विद्यार्थी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में युवक उस्मान पिता हामिद खां निवासी नाहरगढ़, अजीत सिंह पिता गंगारसिंह चुंडावत निवासी कचनारा, शाहबाज निवासी नाहरगढ़ की मौत हो गई। राहुल पिता सुरेश डबकरा निवासी कचनारा, संदीप निवासी नाहरगढ़ घायल हो गए। ये सभी अजितसिंह का जन्मदिन मनाने के लिए मंदसौर आए थे, लौटते समय हादसा हो गया। दोनों घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया है।

You missed

error: Content is protected !!