• Mon. Sep 14th, 2026

हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा- हमें तो अपनों ने लूटा, गैरो में कहां दम था….

BySurendra Jain

Jun 20, 2017

नयी दिल्ली । पाकिस्तान और भारत के बीच चेम्पियंस ट्राफी का फाइनल मैच, भारत के लोगों को ओर किसी खिलाड़ी का खेल पसंद भले ही नहीं आया हो लेकिन हार्दिक पंड्या ने दिल जरूर जीत लिया। पंड्या एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जडेजा के कारण रनआउट हुए पंड्या ने मैदान पर तो नाराजगी जाहिर की ही थी, ट्विटर पर भी अपना गुस्सा जताया। पंड्या ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहा दम था…। हालांकि कुछ देर बाद ही पंड्या ने इस हटा भी लिया लेकिन तब तक हजारों लोग इसे देख चुके थे।

 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 18 जून को भारत को पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे भारत की नंबर एक बल्लेबाजी आक्रमण ध्वस्त हो गया और पूरी टीम मात्र 158 रन बनाकर ढह गयी। इस खराब प्रदर्शन के बाद जहां टीम इंडिया की आलोचना हो रही है, केवल हार्दिक पंड्या ही वो खिलाड़ी हैं जिसने पाकिस्तान के खिलाफ अकेला मोर्चा खोल रखा था और पाक गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली। पंड्या ने महज 43 गेंद पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। रन आउट होने के बाद पंड्या काफी गुस्से में थे. पवेलियन लौटते समय उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। कई बाद उन्होंने पिच की ओर पलट कर देखा और कुछकुछ बोलते हुए मैदान से बाहर आये। उनका गुस्सा ड्रेसिंग रूम भी जारी रहा।

 

You missed

error: Content is protected !!