• Thu. Jul 30th, 2026

12 दिन में खरीदा गया 24 हजार टन प्याज

BySurendra Jain

Jun 20, 2017

रतलाम। मप्र शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर शुरू की गई प्याज की खरीदी प्रक्रिया के 12 दिनों में रतलाम जिले में 24 हजार 300 टन प्याज खरीद लिया गया है। यह संभावित उत्पादन का लगभग 18 प्रतिशत है। अनुमान है कि 30 जून तक अकेले रतलाम जिले में ही लगभग 50 हजार टन प्याज खरीद लिया जाएगा। फिलहाल जिले के 4 खरीदी केंद्रो पर प्याज की आवक सतत बनी हुई है।

समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी 30 जून तक ही होना है, अभी इसमें 11 दिन शेष है। जावरा के प्याज खरीदी केंद्र पर तो भंडारण के लिए भी जगह ही नहीं बची है। मंडी के सभी प्लेटफार्म फुल हो गए है। उद्यानिकी विभाग ने रतलाम जिले में 1.39 लाख टन प्याज के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था, कुल उत्पादन का लगभग आधा प्याज तो समर्थन मूल्य खरीदी से पहले ही मंडियों में किसानों द्वारा सस्ते दाम पर बेचा जा चुका है। ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है कि कुछ व्यापारी भी किसानों से सस्ते दाम पर खरीदे गए प्याज को समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश कर सकते है। प्रभारी कलेक्टर तन्वी सुंद्रियालल के अनुसार हम बिचौलियों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा प्याज खरीदी के काम की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

error: Content is protected !!