खबर पक्की :- रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत गांव भदवासा में अपने पड़ोस की रहने वाली महिला से झगड़ा व गाली गलौच के बाद आहत महिला, सलमा पति कल्लू ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्मदाह करने की कोशीश की। उक्त जानकारी नामली थाना प्रभारी द्वारा दी गई व परिजनों द्वारा समय रहते महिला को जिलाचिकित्सालय पहुचाया गया जहाँ पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
वही पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा पड़ोस की महिला द्वारा जलाने की बात कही जा रही है खुद पीड़ित महिला के पुत्र द्वारा यह बात कही गई है, अब देखना होगा कि पीड़ित महिला के परिजनों व पुलिस कार्यवाही में क्यो अन्तर आया है हालांकि पुलिस जांच की बात कर रही है।
पड़ोसी से झगड़ा होने पर महिला ने केरोसीन डालकर आत्म हत्या करने की कोशिश
