• Fri. Jul 31st, 2026

जनसुनवाई में 46 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए

BySurendra Jain

Jan 15, 2019

रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। संयुक्त कलेक्टर सुश्री निशा डामोर तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर ने जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 46 आवेदनों का निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।
जनसुनवाई में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलपांक के विद्यार्थियों ने आवेदन दिया कि उनके नवीन शाला भवन के परिसर की सीमा एवं मुख्य सड़क पर गाढ़ोलिया परिवार अवैध कब्जा किए हुए हैं। वे स्कूल परिसर में शासकीय जमीन पर अवैध पक्का निर्माण कर रहे हैं। आगे भी अतिक्रमण करना जारी है। इस कारण विद्यार्थियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। आवेदन रतलाम ग्रामीण एसडीएम को कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। जावरा के वार्ड क्रमांक 29 आनंद कॉलोनी के निवासियों द्वारा आवेदन दिया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा नगरपालिका में डेवलपमेंट चार्ज नहीं भरा गया। कॉलोनी में कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं दी गई। वर्तमान में अत्यधिक गंदगी है। कार्रवाई की मांग निवासियों ने की, आवेदन मुख्य नगरपालिका अधिकारी जावरा को कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। ग्राम पीपलखूंटा तहसील रतलाम के चंपालाल ने आवेदन दिया कि पीपलखूंटा पटवारी द्वारा अपने काम में घोर लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते पिछले वर्ष 2017-18 में भी सर्वे नहीं किया गया। इस कारण किसानों को बीमा का मुआवजा नहीं मिला और आसपास के गांवों में मुआवजा मिला। लेकिन हमारे गांव के किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया। इस वर्ष भी पटवारी द्वारा कृषि भूमि पर सर्वे नहीं किया जा रहा है। पटवारी द्वारा अभद्र व्यवहार एवं असंतोषजनक जवाब दिए जाते हैं। आवेदन में पटवारी के स्थानांतरण की मांग की गई। आवेदन पर कार्रवाई के लिए अधीक्षक लैंड रिकॉर्ड को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में ग्राम भैंसा डाबर तहसील रतलाम के राकेश सिंह ने आवेदन दिया कि गांव में वसूली पटेल के पद पर पूर्व में कार्यरत व्यक्ति की आयु अधिक होने के कारण से वह काम करने में असमर्थ हैं और काफी समय से कार्य नहीं किए जाने से उक्त पद रिक्त चला आ रहा है। आवेदक को वसूली पटेल पर नियुक्ति आदेश प्रदान करें। आवेदन एसडीएम को कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। नयागांव राजगढ़ रतलाम निवासी दिव्यांग राधेश्याम पवार ने आवेदन दिया कि उसकी एसटीडी बूथ, फोटोकॉपी मशीन की गुमटी जिला अस्पताल से बाल चिकित्सालय के पीछे नवीन प्रसूति गृह वाली बिल्डिंग में स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान की जाए। आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित किया गया।

error: Content is protected !!