आलोट-जनवरी के प्रथम सप्ताह ने एक बार फिर क्षेत्र को कपकपाने पर मजबूर कर दिया। शीत लहर और कड़ाके की ठण्ड के चलते सोमवार को लोग दिनभर गर्म कपड़ो में लदे हुवे दिखाई दिए। क्षेत्र में सोमवार को दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगो को घरो में दुबकने को मजबूर कर दीया। दिनभर चली ठंडी हवाओं जे चलते एक बार फिर क्षेत्र के किसानो को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। दिसम्बर माह में भी शीत लहर के चलते क्षेत्र की फसलो को भारी नुकसान हुवा था और उस नुकसान का सर्वे शुरू भी हो गया है और शासन प्रशासन फसलों के नुकसानी का आंकलन करने खेतो पर भी पहुच रहे हे। ऐसे में एक बार फिर क्षेत्र में कड़ाके की ठण्ड और शीत लहर किसानो की बची हुई फसलों को और नुकसान पंहुचा सकती है। इधर नगर में कड़ाके की ठण्ड को दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हे। और गर्म चीजो की दुकानों पर पहुचकर जलेबी गराडू गजक और चाय की चुस्की से अपने आप को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगो ने ठण्ड से राहत से राहत महसूस की थी लेकिन सोमवार को अचानक चली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज करवा दी जिससे आमजन फिर कपकपाने को मजबूर हो गए हैं। और किसान फसलों को लेकर चिंता में दिखाई दे रहे हैं।
