खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 8.75 मिमी (0.34 इंच) बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक बारिश रतलाम तहसील में 22 मिमी (0.87 इंच) रिकॉर्ड की गई, जबकि बाजना में 14 मिमी (0.55 इंच), सैलाना में 13 मिमी (0.51 इंच),पिपलौदा में 7 मिमी (0.28 इंच) तथा आलोट व रावटी में 6-6 मिमी (0.24-0.24 इंच) बारिश हुई। जावरा में 2 मिमी (0.08 इंच) वर्षा दर्ज हुई, जबकि ताल में बारिश नहीं हुई।
इस बारिश के बाद जिले की औसत संचयी वर्षा 355.50 मिमी (करीब 14.00 इंच) पहुंच गई है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी पिछले वर्ष इसी अवधि तक हुई 564.38 मिमी (करीब 22.22 इंच) बारिश से लगभग 208.88 मिमी (करीब 8.22 इंच) कम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों और आम लोगों को राहत दी है।
तहसीलवार स्थिति देखें तो रतलाम में अब तक 515 मिमी (20.28 इंच) बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की 566 मिमी (22.28 इंच) के काफी करीब पहुंच गई है। आलोट में 386 मिमी (15.20 इंच), जावरा में 380 मिमी (14.96 इंच), पिपलौदा में 395 मिमी (15.55 इंच), रावटी में 307 मिमी (12.09 इंच) तथा सैलाना में 348 मिमी (13.70 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।
जिले की सामान्य औसत वर्षा 918.3 मिमी (करीब 36.15 इंच) मानी जाती है। इसके मुकाबले अब तक जिले में लगभग 38.7 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो जिले की वर्षा का आंकड़ा जल्द ही सामान्य स्तर की ओर बढ़ता नजर आएगा।
