• Sun. Aug 2nd, 2026

दिल दहलाने वाली घटना- पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पति पर आरोप,आरोपी हिरासत में,हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

BySurendra Jain

Aug 2, 2026

खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। सुनारों की बावड़ी इलाके में मोबाइल कारोबारी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े तो उन्होंने आरोपी को पत्नी के सीने पर बैठकर चाकू से हमला करते देखा। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी पति असगर अली को हिरासत में ले लिया है।
7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा घर में थे
घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय रुकैया के रूप में हुई है। वारदात के समय घर में दंपती के दो बच्चे 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हमला होने के दौरान महिला ने बचाने के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
पड़ोसियों ने देखा खून से लथपथ महिला
पड़ोसी शांतिलाल राठौर ने बताया कि महिला की चीख सुनकर वे दो-तीन लोगों के साथ घर के अंदर पहुंचे। वहां असगर अपनी पत्नी के सीने पर बैठा था और उसके गले पर चाकू से वार कर रहा था। महिला के गले से लगातार खून बह रहा था।
शांतिलाल के मुताबिक, हमें देखकर आरोपी हमारी तरफ चिल्लाया। डर के कारण हम बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी सुशील राठौर ने बताया कि असगर के माता-पिता बाहर गए हुए थे। घर में पत्नी- पत्नी थे।
शव के पास ही था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा
वहीं माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी शव के पास ही था, उसे वहीं से पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मकान के नीचे आरोपी के पिता की हार्डवेयर की दुकान है। उस समय वे दुकान में ही थे। पड़ोसियों का कहना है कि घर से एक बच्ची नीचे आई। उसने दादा को घटना की जानकारी दी।

error: Content is protected !!