• Sun. Aug 2nd, 2026

10 लाख की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

BySurendra Jain

Aug 2, 2026

खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। पुलिस ने जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम एमडी ड्रग्सके साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की कडिय़ां जोडऩे में जुटी है।
एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में ढोढर चौकी पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर मोरिया रोड पर आने वाला है। सूचना के आधार पर तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी कर वसीम उर्फ बना (30), निवासी जनता कॉलोनी, जावरा को पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने ड्रग्स के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद शमी (29), निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!