मुंबई। 20 साल के एक लड़के ने गुरुवार को चेंबूर में 15 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने पर अपने माता-पिता की जान बचाई। लड़के ने अपने माता-पिता अशोक और प्रतिभा कनौजिया को कॉल किया जो कि 15वीं मंजिल पर थे और उन्हें आग लगने की सूचना दी।
पिता अशोक को कुछ जलने की बदबू आई लेकिन उन्हें लगा कि छोटी-मोटी आग से कहीं से यह बू आ रही है। लेकिन जब बेटे ने कॉल किया तो उन्होंने पैसेज का दरवाजा खोला तो सारी जगह आग ही आग थी। अशोक और प्रतिभा टैरेस पर गए जहां दूसरे परिवार भी इकट्ठे हो गए थे। इसके बाद वे दूसरे विंग में आए और सुरक्षित निकल गए।
पता चला कि फायरफाइटिंग सिस्टम अपनी जगह पर नहीं था, रहवासियों ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक फायर अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग में फायरफाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। रहवासी शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने पूरे दस्तावेज नहीं दिए थे।
इस मामले में बिल्डर सामने ही नहीं आ रहा है। रहवासी बिल्डक के ठिकाने का पता लगाने का अनुरोध कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि अधिकारी तुरंत अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन करें।
फायर डिपार्टमेंट ने इस मामले में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। तिलक नगर पुलिस की जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की उम्मीद है। निवासियों ने पहले अग्निशमन अधिकारियों से संपर्क किया। उनकी तरफ से नौ महीने में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
