• Thu. Sep 10th, 2026

स्वराज एक्सप्रेस के एसी कोच में निकला धुआं, मची अफरातफरी

BySurendra Jain

Dec 29, 2018

आलोट (रतलाम)। कटरा से बांद्रा जाने वाली स्वराज एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन की एक एसी बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे बोगी के यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वे ताबड़तोड़ ट्रेन से नीचे उतर गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक स्वराज एक्सप्रेस 1272 अप विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर सुबह 6.30 खड़ी हुई तो उसके ऐसी कोच 163948 के हॉट एक्सेल में आग लग गई। ट्रेन में अचानक चिंगारियां निकलने लगी। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत फायर स्प्रे के जरिए आग पर काबू पाया। इस दौरान तक यात्रियों में अफरातफरी मच गई और यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए।

इधर इस कोच को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर ही ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 4 घंटे आलोट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में इस कोच के यात्रियों को ट्रेन के अन्य कोचों में बिठाकर रवाना किया गया।

स्टेशन अधीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कोच के हॉट एक्सल में चिंगारी एवं धुआं निकला था। आलोट स्टेशन पर उक्त कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन यहां से करीब सवा 10 बजे रवाना हुई। इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

You missed

error: Content is protected !!