खबर पक्की:कल निगम परिषद के सम्मेलन के बहिष्कार के बाद आज नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शिवाजी और कांग्रेस के पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर निगम आयुक्त व महापौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की सीवरेज लाइन में जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी वजह से शहर ने और जनता ने जो नरक भुगता है उसके जिम्मेदार निगमायुक्त और महापौर है अभी तक ट्रीटमेंट प्लांट बना नहीं है और शहर में बेतरतीब लाइन बिछा दी गई है यह खुद कल निगम परिषद अध्यक्ष ने स्वीकार किया की सीवरेज लाइन का काम गलत तरीके से हुआ है। इसी तरह अमृत योजना, जल योजना, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट बदलने में जल प्रदाय व्यवस्था, अवैध कालोनियों के विकास और प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजनाओं में जमकर घोटाले हुए हैं। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शेरानी के साथ शांति लाल वर्मा मुबारिक शेरानी रजनीकांत व्यास राजीव रावत और कई बहुत सारे पार्षद थे। यास्मिन शेरानी ने कहा कि भाजपा के भ्रष्ट निगम के सारे काले कारनामों को हम राज्य शासन को भेज रहे हैं और जनता के विकास कार्य में हो रही लेट लाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निगमायुक्त समेत सारे भ्रष्ट अधिकारियों को यहां से हटाने के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
