• Wed. Sep 9th, 2026

रतलाम की दिव्या बनी मिसेज इंडिया 2018, मिसेस यूनिवर्स में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

BySurendra Jain

Dec 25, 2018
     रतलाम।  दिल्ली में हुई मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी ब्यूटी पेजेंट 2018 में रतलाम की दिव्या पाटीदार जोशी    ने देश के विभिन्न राज्य से सम्मिलित अंतिम 24 प्रतिभागियों को शिकस्त देकर मिसेज इंडिया का ताज हासिल किया ।र्इससे पूर्व स्पर्धा में 3000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें दिव्या ने ब्यूटी विद ब्रेन के सभी राउंड में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही इन्होंने बेस्ट  वाक का खिताब जीता ।अब वे 2019 में विश्व स्तर के मिसेज यूनिवर्स में भाग लेकर 125 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। पेशे से शिक्षक वीसी पाटीदार एवं राधा पाटीदार की बेटी व नेवी ऑफिसर प्रयास जोशी की पत्नी दिव्या अपने एनजीओ द  ग्रोइंग इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं महिलाओं से जुड़ी समस्याओं कुप्रथा रूढ़िवाद व अंधविश्वास समाप्त करना को लेकर प्रयासरत है ।अपनी सफलता का श्रेय ससुराल एवं मायका पक्ष को देती है इस उपलब्धि में नानी एवं दादी का सराहनीय योगदान रहा। राष्ट्र स्तरीय सफलता के अवसर पर सभी सहयोगी इष्ट मित्र समाज जनों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी

You missed

error: Content is protected !!