• Fri. Aug 7th, 2026

जम्मू के रामबन में ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 1 की मौत और कईं घायल

BySurendra Jain

Dec 24, 2018

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रामबन में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया है। सुबह आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई जिसमें एक जवान की मौत की खबर है वहीं 24 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरों के अनुसार हादसा तब हुआ जब एक निजी केएमडी बस 35 सुरक्षाबलों को लेकर श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। रास्ते में रामबन के खूनी नाले के पास इसका संतुलन बिगड़ गया और यह खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर सेना की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की पुष्टि करते हु रामबन डीसी ने कहा कि हमने 24 घायल जवानों का रेस्क्यू कर लिया है जबकि एक जवान की मौत हो गई है,गंभीर रूप से घायलों को चॉपर द्वारा जम्मू भेजा जा रहा है, बस में 35 लोगों के होने की रिपोर्ट थी।

You missed

error: Content is protected !!