नई दिल्ली। मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह रविवार को भारत आएंगे। तीन दिनी यात्रा के दौरान वह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बात करेंगे। बता दें कि सितंबर में हुए चुनाव में सोलिह ने अब्दुल्ला यामीन को पराजित कर दिया था।
सोलिह अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी उनसे मुलाकात करेंगी। मालदीव लौटने से पहले राष्ट्रपति सोलिह मंगलवार को ताजमहल देखने आगरा जाएंगे।
