भोपाल. मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस 115 और भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही हैं। भाजपा को मालवा-निमाड़, विंध्य, महाकौशल में नुकसान उठाना पड़ा। पिछले 13 साल से शिवराज सिंह चौहान सत्ता में हैं। उधर, 15 साल बाद कांग्रेस राज्य में वापसी का इंतजार कर रही है। शिवराज ने दावा किया था कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और वे जानते हैं कि भाजपा ही जीतेगी। राज्य के 8 एग्जिट पोल्स में से 5 सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था।
अपडेट्स
- पांच राउंड की मतगणना के बाद बुधनी सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज आगे चल रहे हैं।
- इंदौर-3 सीट से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश और इंदौर-4 सीट से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ आगे चल रही हैं।
- दतिया से भाजपा के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
- भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर आगे चल रही हैं।
- भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता आगे चल रहे हैं।
- भोपाल की हुजूर सीट पर भाजपा के रामेश्वर शर्मा आगे चल रहे हैं।
- भोपाल मध्य सीट पर भाजपा के सुरेंद्र नाथ सिंह 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- शिवपुरी सीट से भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया आगे चल रही हैं।
- बालाघाट से भाजपा के मंत्री गौरीशंकर बिसेन आगे चल रहे हैं।
- वारासिवनी सीट से सीएम शिवराज के साले संजय सिंह पीछे चल रहे हैं।
- राजपुर सीट से सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस से बगावत कर सपा से चुनाव लड़ा था।
- कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- चुनावों में हमसे गलती हुई। कांग्रेस का हमने हल्के में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी देश के सबसे बड़े नेता हैं। कांग्रेस की जीत को राहुल गांधी का मैजिक नहीं कहा जा सकता।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जो भी निर्णय रहा हो, उसे शीश पर लगाते हुए प्रदेश की जनता और 5 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं।
- मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान 11 ईवीएम खराब हुईं। इन पर बाद में फैसला लिया जाएगा।
- भाजपा के बागी रामकृष्ण कुसमरिया ने दमोह-पथरिया से चुनाव लड़ा था, दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं।
- शिक्षा मंत्री दीपक जोशी और वित्त जयंत मलैया पीछे चल रहे हैं।
- भाजपा के बागी सरताज सिंह होशंगाबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा के सीताशरण शर्मा आगे है।
- बुरहानपुर से मंत्री अर्चना चिटणिस, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह 14 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
- सागर से भाजपा के शैलेंद्र जैन जीते।
- चुरहट से कांग्रेस के अजय सिंह पीछे चल रहे हैं।
- ग्वालियर से भाजपा के जयभान सिंह पवैया 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
