• Fri. Aug 7th, 2026

मध्यप्रदेश / 230 सीटों पर मतगणना: रुझानों में कांग्रेस 111 और भाजपा 109 सीटों पर आगे

BySurendra Jain

Dec 11, 2018

भोपाल. मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस 111 और भाजपा 109 सीटों पर आगे चल रही हैं। पिछले 13 साल से शिवराज सिंह चौहान सत्ता में हैं। उधर, 15 साल बाद कांग्रेस राज्य में वापसी का इंतजार कर रही है। शिवराज ने दावा किया था कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और वे जानते हैं कि भाजपा ही जीतेगी। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी 230 में से 132 सीटें जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कांग्रेस के 140 सीटें जीतने का भरोसा है। राज्य के 8 एग्जिट पोल्स में से 5 सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था।

अपडेट्स

  • बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आगे चल रहे हैं
  • ताजा रुझानों में इंदौर-3 सीट से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश पीछे चल रहे हैं।
  • इंदौर-4 सीट से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ आगे चल रही हैं।
  • दतिया से भाजपा के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जयंत मलैया पीछे चल रहे हैं।
  • भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर आगे चल रही हैं।
  • भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता पीछे चल रह हैं।
  • सिंगरौली सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
  • भोपाल की हुजूर सीट पर भाजपा के रामेश्वर शर्मा पीछे चल रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!