• Wed. Jul 29th, 2026

युवाम का सर्वे: 90 प्रतिशत युवा नहीं जानते क्या है जीएसटी ?

BySurendra Jain

Jun 17, 2017

रतलाम। जीएसटी लागू करने से पहले सरकार ने इसे आम लोगों को समझाने के काफी कदम उठाए है, चार्टड एकाउंटेंट्स की संस्थाओँ द्वारा भी इसकी पेचिदगियां लोगों को समझाई, बावजूद इसके जीएसटी अब भी आम आदमी की समझ से दूर है। स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी संस्था युवाम के एक सर्वे में खुलासा हुआा है कि 90 प्रतिशत तक युवा जीएसटी के बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं जानते है। युवाम के संस्थापक और शहर के पूर्व महापौर पारस सकलेचा के अनुसार यह सर्वे जीएसटी की भविष्य में उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए किया गया था। सकलेचा के अनुसार सरकार को छोटे व्यवसायियों की कठिनाई को दूर करने के लिए तथा प्रक्रिया में सरलीकरण के लिए कदम उठाना चाहिए। युवाम के संचालक प्रमोद जैन और युवाम सेवा मंडल के कीर्ति जैन के अनुसार व्यापारियों को जीएसटी के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम बनाना चाहिए।

सर्वे में ये हुए खुलासे

-90 प्रतिशत युवा जीएसटी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते है।

-58 प्रतिशत जीएसटी लागू किए जाने के पक्ष में है।

-72 प्रतिशत की राय है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था का विकास होगा।

– 56 प्रतिशत युवाओं का मानना है कि इससे छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा।

– केवल 9 प्रतिशत युवा ही जीएसटी के बारे में स्पष्ट राय रख पाए।

– 52 प्रतिशत की राय है कि जीएसटी लागू करने की अवधि आगे बढ़ाई जाना चाहिए।

(जीएसटी पर यह सर्वे 276 उच्च शिक्षित युवाओं के बीच किया गया, जिसमें 65 प्रतिशत पुरूष और 35 प्रतिशत युवतियां शामिल थी, सभी से जीएसटी के संबंध में 5 सवाल किए गए थे।)

 

error: Content is protected !!