रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से महिलाओें के लिए 19 जून सोमवार से 15 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन स्टेशन रोड़ स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर पर किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ योग गुरू डा. ओ.सी. जैन एवं योग निर्देशिका श्रीमती हर्षा जैन करेंगी। संस्था अध्यक्ष डा. प्रदीप जैन एवं संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि शिविर में योग निर्देशिका श्रीमती हर्षा जैन महिलाओं को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम एवं योगासन का प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक देंगी। शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, जोड़ो का दर्द, डिप्रेशन मानसिक तनाव से ग्रसित महिलाओं को भी स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक योगासन नि:शुल्क सिखाए जाएंगे। शिविर में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाओं को अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन श्री मती हर्षा जैन को मोबाइल नंबर 89895-27389 पर संपर्क कर करवा सकती है।
