• Fri. Jul 31st, 2026

 रतलाम शहर को छोड़कर मतदान की गति सब जगह तेज, अस्सी से पिच्चासी परसेंट हो सकता है मतदान।

BySurendra Jain

Nov 28, 2018

खबर पक्की: रतलाम में मतदाताओं के लिए रेड कारपेट की व्यवस्था होने के बावजूद सबसे धीमी गति मतदान की रतलाम में ही है जहां ग्रामीण में 64 प्रतिशत मतदान हो चुका है आलोट में 62 प्रतिशत मतदान हो चुका है जावरा में 60 सैलाना 61 प्रतिशत वही रतलाम में महज 53 प्रतिशत मतदान हुआ है जिला प्रशासन ने इस बार मतदाताओं के लिए बहुत ही शानदार व्यवस्था की है जहां छोटे बच्चों के लिए शिशुओं के दूध पिलाने के लिए दुग्ध पान का अलग चेंबर बनाया गया है वहीं मतदाताओं को वेटिंग में बैठने के लिए प्रतीक्षालय भी बनाया गया है सब जगह मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है किंतु रतलाम शहर में जो कि सबसे जागरूक और साक्षर शहर बताने में जहां के नागरिक सबसे आगे है वही मतदान की गति धीमी होना चिंताजनक है। उक्त सभी आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त होकर दोपहर 2:00 बजे तक की स्थिति को दर्शाते हैं।

error: Content is protected !!