• Thu. Sep 17th, 2026

यदि आप मतदाता है तो इसको जरूर पढ़ें और लोकतंत्र के गौरव का दर्जा पाए…

BySurendra Jain

Nov 28, 2018

खबर पक्की: आज लोकतंत्र का महायज्ञ है जिसमे आपको अपने मत की आहुति डाल कर अपना और इस प्रदेश व देश के साथ पीढ़ियों का भविष्य तय करना है।अभी तक आप के वोट देने के मानक चाहे जो रहे हो लेकिन इस बार वोट देने से पहले इन बातों पर जरूर गौर करे।(1) आप चाहे जिस जाती, धर्म, सम्प्रदाय,पार्टी के हो वोट उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर करे योग्य उम्मीदवार ही आपकी आवाज को विधान सभा में उठा कर आपकी आशा और अपेकक्षाओ को पूरा कर सकता है।(2) यदि आपने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अच्छे उम्मीदवार को चुन कर भेजा तो आपको पछताना नही पड़ेगा। अच्छा उम्मीदवार दलगत राजनीति के दलदल में धंसने की जगह देश के लिये काम करता है।(3)बगैर किसी प्रलोभन या विज्ञापन के प्रभाव में आकर स्वहित त्याग कर देश हित में मतदान करे।(4) निर्भीक होकर मतदान करे और ऐसे उम्मीदवार को चुने जो जाती समाज और पार्टी से ऊपर उठ कर आपकी आवाज निर्भीकता से उठा सके।(5) पांच साल में एक बार आपको यह मौका मिलता है इस मौके का पूरा उपयोग कर वोट देने अवश्य जाये व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों को दूर रख मतदान करे।(6) जाती, समाज,या धर्म की राजनीति करने वाले उम्मीदवार को कतई न चुने ये देश को गर्त में ढकेलने वाली मानसिकता है।(7)आज एक पार्टी केविज्ञापन में 90 प्रतिशत मतदान की अपील की गई है, पता नही इन्होंने दस प्रतिशत क्यों छोड़ दिया मेरा कहना है कि शतप्रतिशत देशभक्त है तो शतप्रतिशत मतदान करे क्योकि यदि आपको उम्मीदवार या पार्टी पसन्द नही है तो आपकी नापसन्दगी को अभिव्यक्त करने के लिये नोटा भी उपलब्ध है ताकि पार्टीयो या उम्मीदवारो की रीति नीति से नाराजगी को आप देश तक पहुंचा सके।(8) मतदान का हाथ आया मौका गवाँ दिया तो पांच साल तक कोसते रहने के अलावा कुछ नही कर सकते इसलिये चाहे जो मजबूरी हो देश और लोकतंत्र की मजबूती के लिये वोट अवश्य करे। इस समाचार को अधिक से अधिक फॉरवर्ड कर अधिक से अधिक मतदान के लिये प्रेरित करे जिन बूथों पर सर्वाधिक या शत प्रतिशत मतदान होगा उन बूथों को सर्वाधिक साक्षर और लोकतंत्र के गौरव बूथ के नाम से फोटो के साथ खबर पक्की में प्रकाशित कर सम्मानित किया जायेगा।जय हिंद जय भारत

error: Content is protected !!