• Tue. Jul 28th, 2026

रंग लाई पार्षद की पहल, शहर की 7 कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगा फायदा

BySurendra Jain

Jun 16, 2017

अब नगर निगम को मुहैया करवाना होगी मूलभूत सुविधाएं
रतलाम। वार्ड 27 के  भाजपा पार्षद मोहम्मद सलीम मेव ने वार्ड की सात कॉलोनी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के अभियान के तहत प्रयासों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।
कलेक्टर ने क्षेत्र की तीन कॉलोनियों अरिहंत परिसर, समता परिसर, समता सिटी को नगर निगम द्वारा हस्तांतरित मानकर इन कॉलोनीवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा अन्य तीन अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजर पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश दिए है।
पार्षद मोहम्मद सलीम मेव ने कलेक्टर के आदेश की प्रति आयुक्त नगर निगम को सौंपकर इन कॉलोनियों में शीघ्र ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर इन कॉलोनियों के निवासियों एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर परमानंद श्रीावस्तव,  संजय मूसले, प्रभुसिंह राठौर, शांतिलाल परमार, प्रदीप शर्मा, अब्दुल हाजी, राजाराम भालसे, दीपक राव, अशोक पाल, दिलीप बाथम, आशीष पाटीदार, अमीरुद्दीन शेख, नासीर खान, सत्यवीर सोलंकी, चुन्टाराम आदि कॉलोनीवासी मौजूद थे।

error: Content is protected !!