• Tue. Sep 8th, 2026

प्रमोद गुगालिया प्रदेश महासचिव नियुक्त

BySurendra Jain

Nov 19, 2018

रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता शप्रमोद गुगालिया को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है । उक्त मनोनयन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार, रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुसंशा पर किया है। गुगालिया को उनका नियुक्ति पत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रदेश संघटन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने सौंपा।
उक्त नियुक्ति पर रतलाम शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं ने गुगालिया को बधाई दी है । गुगालिया पूर्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश मीडिया समन्वयक, प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है। श्री गुगालिया केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड में 2 बार मेंबर, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की नेशनल टेक्सटाइल कमेटी में और आल इंडिया हेंडीक्राफ्ट बोर्ड में डायरेक्टर भी रहे है। इनके अलावा श्री गुगालिया पश्चिम रेलवे की उपभोक्ता सलाहकार समिति में भी तीन बार सदस्य रहे चुके है।

You missed

error: Content is protected !!