खबर पक्की: कल भाजपा की पहली चुनावी आमसभा में राजपूत समाज के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री तोमर को तलवार भेंट की गई थी जो उन्होंने मंच पर म्यान से निकालकर लहराई क्योंकि अभी जिले में धारा 144 लागू है और चुनाव आचार संहिता का समय है ऐसे में इस तरह सार्वजनिक मंच से तलवार को लहराना आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है क्योंकि मौके पर इलेक्शन ऑब्जर्वर की टीम द्वारा भी वीडियोग्राफी की जा रही थी और प्रशासन में पुलिस के आला अफसर भी वहां मौके पर मौजूद थे उसके बावजूद केंद्रीय मंत्री द्वारा इस तरह का कृत्य आर्म्स एक्ट के साथ साथ आचार संहिता का उल्लंघन भी है इस मामले में थाना माणक चौक पर हाई कोर्ट एडवोकेट अमित पांचाल द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है तलवार लहराने संबंधित खबरें इलेक्ट्रॉनिक चैनलो में चलने के साथ प्रिंट मीडिया में भी छपी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कांतिलाल भूरिया के खिलाफ धारा 144 होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन का केस बनाने वाला प्रशासन देखना है इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।
खुलेआम तलवार लहराना महंगा पड़ा केंद्रीय मंत्री तोमर को पुलिस में शिकायत
