खबर पक्की/ जिला निर्वाचन अधिकारी साफ-सुथरे चुनाव के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा अमला मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है आज रात को कलेक्टर द्वारा नाकों पर चेकिंग की गई राजस्थान नाके पर कलेक्टर चेकिंग करते हुए, नाकों पर कर्मचारियों से पूछताछ भी कलेक्टर द्वारा की गई। पुलिस और प्रशासन द्वारा इस तरह औचक निरीक्षण से सभी कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं कि पता नहीं कब कौन अधिकारी आ जाए।
