• Sat. Sep 5th, 2026

 कांतिलाल भूरिया का दावा रतलाम लोकसभा की आठों विधानसभा सीट जीतेंगे

BySurendra Jain

Nov 14, 2018

खबर पक्की: आज सांसद कांतिलाल भूरिया ने रतलाम विधानसभा क्षेत्र के त्रिपोलिया गेट स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया उद्घाटन में जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ मौजूद थे पर बुजुर्ग अल्पसंख्यक नेता खुर्शीद अनवर मौजूद नहीं थे। कांतिलाल भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को जमकर चुनाव कार्य में लग जाने की समझाइश देते हुए कहा कि मैंने राहुल गांधी को कह दिया है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा सीट हम जीत रहे हैं और यह मैंने आपके भरोसे पर कहा है जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और कार्यकर्ताओं को जनता के भरोसे को टूटने नहीं देना है। मेरा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता से निवेदन है कि वह अपने अपने क्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ लग जाए और अधिक से अधिक मतदान के प्रयास करें ताकि रतलाम विधानसभा सीट ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत सके। अब यह तो परिणाम ही बताएगा की कांतिलाल भूरिया की बातों को कार्यकर्ता कितनी गंभीरता से लेते हैं।

You missed

error: Content is protected !!