रतलम। जिले के आलोट में स्थित सहारा कंपनी के कार्यरत कर्मचारियों सहित शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार आलोट के नायाबाजार निवासी दीपक पिता कौलाशचंद्र सोनगरा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की सहारा बैंक के कर्मचारियों ने खाताधारकों के सा धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की। फरियादी के अनुसार सहारा क्रेडिट अपरेटीव सोसायटी लिमीटेड शाखा में जनवरी 2013 से आज तक जमा करवाए गए रुपए अभी तक नहीं दिए। दीपक सोनगरा की रिपोर्ट पर शाखा आलोट के तत्कालिन शाखा प्रबंधन संजय मिश्रा व 17 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
सहारा कंपनी के तत्कालीन शाखा प्रंबधक व 17 कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज
