• Thu. Oct 29th, 2026

काशी को सौगात देने आज आ रहे PM मोदी, 2412 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण

BySurendra Jain

Nov 12, 2018

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बनारस पर सौगातों की बौछार करेंगे। वह रिग रोड, बाबतपुर फोरलेन, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल व दीनापुर एसटीपी सहित 2412 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

गंगा के रास्ते कोलकाता से बनारस आए पहले कंटेनर कार्गो का स्वागत करने के बाद वाजिदपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करीब चार घंटे तक काशी में रहेंगे। इसे लेकर भाजपा और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे शहर को चमकाया जा रहा है।

खासकर वाराणसी से बाबतपुर हाईवे पर एलईडी लाइटों की रोशनी क्योटो जैसी अनुभूति करा रही है। जनसभा स्थल को विहंगम रूप दिया गया। रविवार को एसपीजी का ग्रैंड रिहर्सल हुआ, जबकि पुलिस अफसरों व जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनाती दी गई।

पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एलआइयू ने भी सुरक्षा एजेंसियों को जानकारियां साझा की।

– ये परियोजनाएं होंगी लोकार्पित

-812.59 करोड़ : बाबतपुर फोरलेन दो लेन संकरे रास्ते से मुक्ति मिली, कम समय में पहुंचेंगे बाबतपुर। 759.36 करोड़ : रिग रोड प्रथम फेज – आजमगढ़, गाजीपुर व जौनपुर हाइवे पर ट्रैफिक बिना शहर में प्रवेश किए बाहर से गुजर जाएगी। 208.00 करोड़ : मल्टीमॉडल टर्मिनल – जल परिवहन को बढ़ावा व 2000 लोगों को रोजगार के अवसर। 186.48 करोड़ : दीनापुर एसटीपी – रोजाना शहर से निकलने वाले 140 एमएलडी सीवरेज का शोधन

34.01 करोड़ : सीवरेज पंपिंग स्टेशन – सिस वरुणा क्षेत्र में गंगा व वरुणा नदी में मलजल को गिरने से रोका जाएगा। 155.87 करोड़ : इंटरसेप्शन सीवर व पंपिंग मेन कार्य – तीन पंपिंग स्टेशनों से सीवर लिफ्ट कर एसटीपी में पहुंचेगा मल-जल। 139.41 करोड़ : आइपीडीएस से विद्युत सुधार – बिजली उपलब्धता में वृद्धि के अलावा लाइन लॉस रुक

सकेगा। 2.79 करोड़ : तेवर ग्राम पेयजल योजना – 15 बस्तियों की 6452 आबादी को पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति 1.70 करोड़ : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देईपुर में छात्रावास – आठवीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक बालिकाओं को माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करना। 1.53 करोड़ : परमानंदपुर शिवपुर में आश्रय योजना – 50 निराश्रितों को लू व ठंड से बचाने के लिए ठहरने की व्यवस्था।

इनका करेंगे शिलान्यास

72 करोड़ : इंटरसेप्शन डाइवर्जन आफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क रामनगर -औद्योगिक क्षेत्र व रामनगर का प्रदूषित जल गंगा में नहीं जाएगा। 2.36 करोड़ : किला कटरिया मार्ग पर आइआरक्यूपी कार्य – सुगम होगा यातायात 3.16 करोड़ : पड़ाव से रामनगर टेंगरा मोड़ मार्ग पर आइआरक्यूपी कार्य – चंदौली से मीरजापुर, सोनभद्र होते हुए बिहार तक की राह होगी सुगम। 20.99 करोड़ : लहरतारा-बीएचयू मार्ग पर रेज्ड फुटपाथ का निर्माण – जाम खत्म हो

जाएगा, पैदल चलने वाले राहगीरों को सहूलियत। 4.94 करोड़ : रामनगर डोमरी में हेलीपोर्ट निर्माण – हेलीकाप्टर से हवाई दर्शन सेवा की होगी शुरुआत। 4.44 करोड़ : ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र – कुशल ड्राइवर के लिए प्रशिक्षण। 3.24 करोड़ : सर्किट हाउस में प्रथम तल पर मीटिंग हाल का सुंदरीकरण – अधिकारियों को योजनाओं पर मंथन करने के लिए उपयुक्त स्थान सुलभ।

You missed

error: Content is protected !!