केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का रविवार रात डेढ़ बजे बेंगलुरु में निधन हो गया है। अनंत कुमार लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरु लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। अनंत कुमार का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और पिछले कुछ दिनों से वो वेंटीलेटर पर थे। जिस वक्त उन्होंने अंतिम सांस ली उस वक्त उनके पास उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
