रायपुर । छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर मतदान जारी है। नक्सली धमकी के बावजूद यहां मतदाता वोटिंग के लिए उमड़ रहे हैं। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने के मिल रही है। गौरतलब है कि सुबह मतदान शुरू होने के कुछ समय पहले ही दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, इसके बावजूद मतदाता उत्साह दिखा रहे हैं।
नारायणपुर विधानसभा में यह महिला वोटर सुबह पांच बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गई, ताकि सबसे पहले मतदान कर सके।
