• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस ने जारी किया अपना ‘वचन-पत्र’

BySurendra Jain

Nov 10, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपना ‘वचन-पत्र’ जारी कर दिया। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमारा वचन पत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में 15 सालों में कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आने पर यहां हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। इसके लिए एक जन आयोग बनाया जाएगा, जिसमें केवल वकील, पत्रकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे, कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं होगा। आयोग बताएगा कि कैसे प्रदेश को लूटा गया। वचन पत्र में कुल 973 बिंदु हैं।

कमलनाथ ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मप्र में प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोली जाएगी। मप्र के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बिजली दरों में कटौती की जाएगी। बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा की राशि एक हजार रुपए की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को 2005 की पेंशन राशि मंजूर की जाएगी।

60 वर्ष से ज्यादा उम्र के पत्रकारों को एक-एक हजार रुपए महीना पेंशन दी जाएगी। हर परिवार के बेरोजगारों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सोच सकारात्मक और प्रगतिशील है।

You missed

error: Content is protected !!