• Fri. Sep 4th, 2026

शहर से कांग्रेस की प्रेमलता दवे ,ग्रामीण से थावर भूरिया एवं डॉ अभय औहरी ने जमा किया नामांकन।

BySurendra Jain

Nov 9, 2018

रतलाम। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन अपनी ताल ठोकने के लिए कांग्रेस, निर्दलीय, जयस,  आदि संगठनों के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। ढोल ढमाके और  भीड़ के साथ नामांकन दर्ज रतलाम शहर की कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता दवे ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे नामांकन दाखिल किया। रैली के साथ ढोल और समर्थकों की भीड़ के साथ पंहुची प्रेमलता ने शहर एसडीएम के समक्ष अपना फार्म दाखिल किया। इस दौरान लगभग सभी पुराने और नए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आए और कांग्रेस ने एकता का संदेश देने की कोशिश की।

परंतु इस दौरान टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व महापौर  पारस सकलेचा नदारद रहे। प्रेमलता दवे के साथ उनके जेठ और पूर्व धर्मस्व मंत्री मोतीलाल दवे के पुत्र राजेश दवे, संजय दवे, जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, शहर अध्यक्ष प्रभारी शांतिलाल वर्मा, विनोद मिश्रा मामा, दिनेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़, जोएब आरिफ, दिनेश दवे,  महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, जिलाध्यक्ष अदिति दवेसर, बबीता नागर, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।  करवाने के लिए प्रत्याशी रैली के साथ पहुंचे। रतलाम शहर विधानसभा के लिए नवीन कलेक्ट्रेट परिसर और ग्रामीण विधानसभा के लिए पुराने कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन दाखिल किये गये। उल्लेखनीय है कि भाजपा की ओर से शहर विधानसभा के लिए चैतन्य काश्यप और ग्रामीण विधानसभा के लिए दिलीप मकवाना पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

नए प्रत्याशी भूरिया ने भरा नामांकन….

रतलाम ग्रामीण सीट के लिए नए लक्ष्मणसिंह डिंडोर का नाम कटने और थावरलाल भूरिया का टिकट होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष राजेश भरावा ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, किशन सिघाड़, दिनेश शर्मा, सविता भंवर, सोहनलाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, मंगल पाटीदार सहित समर्थक और  कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

डॉ ओहरी एवं अन्य उम्मीद्वारो ने भी जमा किया नामाकंन

कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा जयस से शासकीय चिकित्सक के पद से इस्तीफा देने वाले डॉ. अभय ओहरी ने भी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस, भाजपा से नाराज चल रहे नेताओं ने भी अपने-अपने नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार को रूप में जमा करवाए हैं। मुख्य रूप से सैलाना में अजजा विधानसभा के लिए पूर्व विधायक संगीता चारेल ने निर्दलीय फार्म भरा है। पवनसिंह डोडियार  ने आप, जिला पंचायत के सदस्य कमलसिंह देवदा ने निर्दलीय और वालु कांजी ने निर्दलीय नामांकन भरा है। रतलाम ग्रामीण अजजा सीट के लिए लक्ष्मीदेवी खराड़ी ने भी दावेदारी प्रस्तुत की है। रतलाम शहर विधानसभा के लिए जहीरूद्दीन ने निर्दलीय, शंकरलाल ने बसपा, राधेश्याम मेहता आप से नामांकन जमा किया है।

You missed

error: Content is protected !!