खबर पक्की:भाजपा के बागी श्याम बिहारी पटेल ने आज अपनी नामांकन रैली में जबरदस्त दम दिखाया। श्याम बिहारी पटेल पिपलोदा कृषि उपज मंडी के अध्य्क्ष होकर इस बार भाजपा के विधायक पद के टिकिट हेतु सशक्त दावेदार थे पर भाजपा ने वर्तमान विधायक राजेंद्र पांडे पर ही पुनः विश्वास व्यक्त किया और टिकिट दिया इससे नाराज श्याम बिहारी पटेल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हजारों की तादाद में महिला और पुरुषों को लाकर भाजपा के लिए खतरे की घण्टी बजा दी है और यदि वे नाम वापस न लेकर डटे रहते है तो भाजपा के लिए जीत पाना बहुत मुश्किल हो जायेगा।
