• Fri. Sep 18th, 2026

तीन नेताओं की कांग्रेस में वापसी-खान,गुगालिया,पालिवाल का निष्कासन समाप्त

BySurendra Jain

Nov 10, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ जिले के तीन वरिष्ठ नेताओं की कांग्रेस में वापसी हो गई है प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से प्रदेश भर में डैमेज कंट्रोल वो रूठे को मनाने का काम प्रारंभ करते हुए जिले के मेहमुद खान,प्रमोद गुगालिया,ध्दारका पालीवाल को कांग्रेस प्रवेश समिति की अनुशंसा पर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुमति से कांग्रेस ने निष्कासन समाप्त करते हुए वापस कांग्रेस में शामिल किया है।

इन तीनों नेताओं को शहर के निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षो को हटाकर उक्त ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बाद इन तीनो नेताओ को पार्टी से एक वर्ष पहले निष्कासित कर दिया था। जिन्हें आज जारी पत्र के माध्यम से कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन समाप्त करते हुए वापस कांग्रेस में शामिल किया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेहमूद खान अल्पसंख्यक समुदाय में अपना वजूद रखते हैं तो प्रमोद गुगालिया क्षेत्रीय सांसद के निकटतम रहते हुए संगठन को जोड़ने व चुनाव प्रबंधन का अच्छा अनुभव रखते हैं द्वारका पालीवाल रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के जाने-माने नेता हैं इन नेताओं का निष्कासन समाप्त कर पुनः वापसी होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

You missed

error: Content is protected !!