खबर पक्की: जावरा में निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस के बागी हमीर सिंह राठौर की नामांकन रैली में आज जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा रैली के अंदर पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सिंह समेत कांग्रेस के सारे दिग्गज नेता थे। पूर्व प्रत्याशी युसूफ कडपा हरिनारायण अरोड़ा और कांग्रेस के ढेरों सरपंच रैली में मौजूद थे, जिस प्रकार पूर्व मैं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बागी अनिल दसेड़ा ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया उसी प्रकार आज डॉ हमीर सिंह राठौड़ की रैली में आये जन सैलाब ने उम्मीद जगाई है कि इस बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी दोनों दलों को धूल चटाकर परचम फहरा सकते है। सौम्य व्यक्तिव के धनी हमीर सिंह राठौड़ की छवि मिलनसार और उदार व्यक्ति की है इसके ठीक उल्ट छवि कांग्रेस उम्मीदवार की है यही कारण है कि अधिकतर कांग्रेसी हमीर सिंह के साथ है।
