खबर पक्की: खबर पक्की के सर्वे में प्रेमलता दवे को 63% लोगों ने कांग्रेसी उम्मीदवार के रूप में पसंद किया था जबकि 37 परसेंट लोगों ने पारस सकलेचा को उम्मीदवार बनाने की मांग रखी थी। इसी प्रकार भाजपा के सर्वे में हिम्मत कोठारी और चेतन कश्यप के रूप में दो विकल्प दिए थे चैतन्य कश्यप को सर्वे में सर्वाधिक 66 परसेंट वोट मिले थे और हिम्मत कोठारी को 34% लोगों ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में पसंद किया था इस प्रकार अभी भी जनता की सर्वाधिक पसंद में चैतन्य कश्यप का नाम सर्वाधिक ऊपर है और दूसरे नंबर पर प्रेमलता दवे का नाम है इसलिए मुकाबला दिलचस्प होगा।
